कोरांव: रत्योरा बाजार में किराना दुकानदार से सामान खरीदने के बहाने अज्ञात युवक ने ₹50,000 और मोबाइल फोन चोरी कर फरार हुआ
कोरांव थाना क्षेत्र के रत्योरा बाजार में शुक्रवार दोपहर एक किराना स्टोर से 50,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी हो गया। एक अज्ञात युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान के काउंटर में रखे रुपये और फोन लेकर बाइक से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, रत्योरा बाजार स्थित सुभाष किराना स्टोर पर शुक्रवार को एक अज्ञात युवक बाइक से आया। उसने दुकानदार से कुछ सामान मांगा।