@Bareillylive : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आगामी 20 सितंबर 2026 को आगरा में ‘सनातन शक्ति सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा। महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह ‘राजू’ ने शुक्रवार को बरेली प्रवास के दौरान प्रेस से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि सम्मेलन में रुहेलखंड मंडल के बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं से सामान्य वर्ग के हजारों युवा, अभिभावक और शिक्षाविद शामिल होंगे।
राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि देश संविधान से चलता है और संविधान समानता तथा सामाजिक सद्भाव की बात करता है। उन्होंने कहा कि महासभा किसी भी SC/ST समाज के व्यक्ति के साथ अन्याय के पक्ष में नहीं है, लेकिन कानून का इस्तेमाल भेदभावपूर्ण तरीके से नहीं होना चाहिए।
UGC के नए नियम को लेकर जताई चिंता
महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री ने UGC के नए नियम 2026 को लेकर सामान्य वर्ग के युवाओं और उनके अभिभावकों की चिंताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उनका संगठन भेदभाव के खिलाफ अभियान चला रहा है।
उन्होंने कहा, “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास में हम सामान्य वर्ग भी शामिल हैं। आज UGC का नया नियम 2026 देखकर करोड़ों सवर्ण युवाओं के पिता की आंखों में आंसू हैं। हमारा अभियान खाड़ी से पहाड़ी तक है, हम भेदभाव के खिलाफ हैं।”