उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के प्रथम दिवस श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण...
दिनांक 08.06.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के प्रथम दिवस की प्रथम पाली के दौरान श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा पूर्वी जोन के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। यातायात व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित रही।
ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को सतर्कता, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा परीक्षा के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं निर्बाध संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
@Uppolice @UPGovt @upprpb @dcpekanpur
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 8, 2026