बरेली: होली की रात बवाल, युवक पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में होली की रात मारपीट का मामला सामने आया है। अब्दुल्लापुर पहाड़गंज निवासी नितिन पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह 3 मार्च की रात रामगंगानगर कॉलोनी में अपने दोस्तों से मिलने गया था, जहां होली जल रही थी और कुछ लोग शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी।