पुष्पराजगढ़: मारपीट मामले में प्रोफेसर ने छात्रों को उकसाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
रविवार 4 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा जिसमें विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हाल ही में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और एक अन्य गुट में हुए मारपीट के मामले में उकसाते हुए नजर आए। इस मामले में सोशल मीडिया पर लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।