डिंडौरी: प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुक्तिधाम डिंडौरी में भाजपा कार्यकर्ताओं में चलाया स्वच्छता अभियान
जिला मुख्यालय डिंडौरी के मुक्तिधाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह 9:30 बजे स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ सफाई की। दरसल कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे और आमजनो को स्वच्छता का संदेश दिया।