भदोही: सुरियावां में नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जनपद भदोही की पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला थाना सुरियावां क्षेत्र का है।पुलिस ने बताया कि दिनांक-11.11.2024 को थाना सुरियावां क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना हुई थी।