भदोही: भदोही में चाकू से हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम का किया प्रयास
भदोही कोतवाली के मर्यादपट्टी में तीन सप्ताह पहले जानलेवा हमले में घायल नईबस्ती निवासी नूर आलम (52) की सोमवार को वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने घटना में शामिल आरोपियों पर कार्यवाही न करने के आरोपों के साथ सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा कर लोगों को वापस भेजा।