भदोही: भदोही पुलिस ने 19 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
जनपद भदोही पुलिस ने शांति भंग के अंदेशे में 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना कोईरौना क्षेत्र से 2, थाना भदोही क्षेत्र से 2, थाना चौरी क्षेत्र से 6, थाना औराई क्षेत्र से 3 और थाना दुर्गागंज क्षेत्र से 6 को गिरफ्तार किया गया।