भदोही: भदोही पुलिस ने धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ चलाया अभियान
जनपद भदोही में ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक डा0 मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने आज सुबह धार्मिक स्थलों पर जाकर लाउडस्पीकर की आवाज को कम करवाया।