भूपालसागर: आकोला-पटोलिया-फतहनगर हाईवे पर झाड़ियों की सफाई पर सवाल, खानापूर्ति के आरोप और हादसों का खतरा बरकरार
हेमंत कुमार खटीक ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि भूपालसागर उपखंड के आकोला-पटोलिया-फतहनगर स्टेट हाईवे 98 पर झाड़ियों की सफाई का कार्य विवादों में आ गया है। ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क किनारे उगी कंटीली झाड़ियों और बबूल को हटाने के बजाय सिर्फ औपचारिकता निभाई। मोड़ों पर दृश्यता प्रभावित होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशा