बलिया: चैन छपरा गंगा घाट पर मछली पकड़ने गया युवक डूबा, कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव
Ballia, Ballia | Jun 10, 2025 हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत चैन छपरा गंगा घाट पर मंगलवार की दोपहर मछली पकड़ने के दौरान गंगा नदी में डूबे युवक का शव शाम करीब चार बजे बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान दुबहर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव निवासी मनीष तुरहा (24 वर्ष), पुत्र विजय तुरहा के रूप में हुई है।