ऊंचाहार: ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को धमकाकर रेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली इलाके में नाबालिग छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।शनिवार को कोतवाली पहुंचे व्यक्ति ने बताया कि, गुरुवार को उसकी17 वर्षीय बेटी ऑटो पर बैठकर स्कूल के लिए निकली थी, आरोप है कि एक युवक ने साथी के साथ मिलकर बेटी को धमकी देकर साथी के घर ले जाकर दुष्कर्म किया।पुलिस जांच कर रही है।