मड़ावरा: मदनपुर में मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के तहत कक्षा 10 की छात्रा को बनाया गया एक दिन का थाना प्रभारी
मदनपुर में वुधवार को दोपहर 1 बजे मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के तहत कक्षा 10 की छात्रा को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। थाना प्रभारी मदनपुर बनकर छात्रा द्वारा थाना मदनपुर में लोगो की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा थाना कार्यालय,कम्प्यूटर कक्ष,थाना परिसर का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।