उज्जैन शहर: फ्रीगंज इलाके में रेस्टोरेंट कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
माधव नगर थाना क्षेत्र के फ्रीगंज इलाके में एक रेस्टोरेंट में तंदूर रोटी बनाने वाले पंजाब निवासी युवक अजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव उसके कमरे में मिला है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रेस्टोरेंट संचालकों के अनुसार युवक नशे का आदी था और प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक नशा करने के कारण उसकी जान गई होगी।