धार: धार नगर पालिका में संयुक्त कलेक्टर के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले
Dhar, Dhar | Sep 19, 2025 स्वच्छता पखवाड़े के तहत धार नगर पालिका में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संयुक्त कलेक्टर डूडा प्रभारी नवकीरण कौर अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गईं। उनके औचक दौरे से नगर पालिका स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। संयुक्त कलेक्टर ने पहुंचते ही स्वच्छता पखवाड़े की प्रगति, साफ-सफाई की व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति की गहनता से जांच की।