जन्माष्टमी को लेकर रास मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी, प्रेस वार्ता कर कमेटी ने दी जानकारी
गोविंदपुर के टुंडी रोड स्थित रास मंदिर में आगामी जन्माष्टमी को लेकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर जन्मोत्सव कमेटी के सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।