बडोनी: औरीना गांव: खेत जाने पर विवाद, 4 आरोपियों ने परिवार पर किया हमला, महिलाएं घायल, मामला दर्ज
Badoni, Datia | Apr 29, 2026 दतिया जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र के औरींना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी राकेश बघेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे वह बिजली सुधारकर अपने घर लौटे थे। जब वह घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने अपने भतीजे रामजी पाल से साथ खेत पर साथ चलने की बात कही, जिस पर विवाद शुरू हो गया।