बेंगाबाद थाना क्षेत्र के परसन निवासी नरेश प्रसाद वर्मा का बाया हाथ गन्ने की मशीन में जाने से उसका हाथ बुरी तरह घायल हो गया। शनिवार को 2 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि मंगर महतो का 40 वर्षीय पुत्र नरेश प्रसाद वर्मा छोटकी खडगडीहा में गन्ने का जूस बेचता है।इसी दौरान गन्ना जूस की मशीन में इसका हाथ चला गया।