बदायूं: सकतपुर गांव के जंगल में युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला, परिजनों ने हिस्से के बंटवारे में हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | May 16, 2025 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के सकतपुर गांव में प्रदीप उर्फ मुलायम सिंह का जंगल में आम के पेड़ पर लटका मिला शव। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदीप उर्फ मुलायम सिंह के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। परजनों का कहना है कि हिस्सा बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। जिस कारण पेड़ पर लटका कर उसकी हत्या की गई है।