बदायूं: वेन गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी नुमा पशु शाला में लगी आग, खूंटे तोड़कर पशुओं को बचाया गया
Budaun, Budaun | May 15, 2025 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेन गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते झोपड़ी नुमा एक पशु शाला में अचानक से आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े और उन्होंने पशु शाला में बंधे पशुओं को बमुश्किल बचाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दो भूसे के ढेर एक उपले का ढेर व झोपड़ी नुमा पशुशाला जलकर राख हो गई।