बदायूं: इस्माइलपुर गांव के पास खंती में मिला घर से दवा लेने निकली बुजुर्ग महिला का शव, हादसे में मौत होने की आशंका
Budaun, Budaun | May 15, 2025 बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव अखटा मई निवासी माया देवी (62) पत्नी इतवारी लाल गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर से दवा लेने के लिए पैदल निकली थी। उनका शव इस्माइलपुर में पुलिया के पास खंती में मिला। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भेजा।