बदायूं: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले- पाक को मुंहतोड़ जवाब देने पर बदायूं में निकाली गई तिरंगा यात्रा, भारत की सेना सक्षम है
Budaun, Budaun | May 16, 2025 बदायूं में शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। केंद्रीय उपभोक्ता फोरम सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। जनपद बदायूं की प्रभावी मंत्री गुलाब देवी भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। जनपद की जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह भी शामिल हुए।