बदायूं: राजकीय मेडिकल कालेज से लापता किशोर एक साल बाद रामपुर के बिलासपुर कस्बे में मिला
Budaun, Budaun | May 15, 2025 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के आलमपुर गांव के रहने वाले पप्पू अपने 15 वर्षीय बेटे जोगिंद्र को 1 साल पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में दवा दिलाने लाया था। वहां से जोगिंद्र लापता हो गया। लेकिन जोगिंद्र का कोई पता नहीं चल सका। 1 साल बाद जोगिंद्र रामपुर के बिलासपुर कस्बे में मिला। पुलिस ने जोगिंद्र को बरामद कर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।