हज़ारीबाग: अज्ञात शव का मुक्तिधाम सेवा संस्थान के संस्थापक नीरज कुमार ने किया ससम्मान अंत्येष्टि
कई वर्षों से लावारिस शवों के प्रबंधन में कार्यरत संस्थान मुक्तिधाम सेवा संस्थान हज़ारीबाग़ के संस्थापक नीरज कुमार ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग से प्राप्त अज्ञात शव को हजारीबाग गुरूद्वारा कमिटी के सहयोग से मुक्तिधाम, खिरगांव हजारीबाग के प्रांगण में अंतिम संस्कार विधिवत रूप से किया ।