हज़ारीबाग: इंटर साइंस की परीक्षा में हजारीबाग की बेटी रितिका कुमारी बनीं सेकेंड स्टेट टॉपर
जैक ने बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है । ऐसे में हज़ारीबाग़ की बेटी रीतिका कुमारी ने 482 अंक लाकर साइंस स्ट्रीम में 2nd स्टेट टॉपर का ख़िताब अपने नाम किया है । रीतिका हज़ारीबाग़ इंटर साइंस कॉलेज की छात्रा है । छोटे बच्चे बच्चियो को ट्यूशन पढाकर रीतिक ने अपने पढ़ाई का खर्च निकाला । रीतिकई कहती है कि आग़े चल कर वो इंजीनियर बनना चाहती है ।