इटारसी: राठी कॉलोनी में घंटी बजाने के विवाद में भांजे ने मामा को चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
इटारसी स्थित राठी कॉलोनी में गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात नाबालिग भांजे ने मामा पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें मामा की मौत हो गई। सुबह करीब 8 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राठी कॉलोनी निवासी जागेलाल वर्मा (45) पर उनके (17) वर्षीय भांजे ने देर रात हमला कर दिया था। चाकू के वार जांघ और कमर पर किए गए। जांघ की नस कटने और अत्यधिक खून बहने से मौत हुई।