दतिया नगर: टाउन हॉल के पास एटीएम पर मिले लावारिस बैग, बम निरोधक दस्ते ने की जांच, बैगों में मिले कपड़े
दतिया शहर के बीचोंबीच टाउन हॉल के पास मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एटीएम के बाहर दो काले रंग के संदिग्ध बैग लावारिस हालत में पड़े मिले। बैग में बम होने की आशंका पर पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एचएचएमटी टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ देर तक पूरे इलाके में दहशत और गंभीर माहौल बना रहा।