बरहरुवा: बरहरवा सीएचसी में सिविल सर्जन ने किया स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा, दिये निर्देश
साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने बुधवार को बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।