समस्तीपुर: शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम द्वारा वार्डवार सहयोग शिविर आयोजित
समस्तीपुर नगर निगम द्वारा शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित वार्डवार सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मंगलवार को गरुआरा, दुधपुरा, चकनूर और बाजोपुर समेत विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए गए, जहां स्ट्रीट लाइट, नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यापार अनुज्ञप्ति, नक्शा स्वीकृति और राजस्व संबंधी मामलों के