पंचदेवरी: राजापुर गांव में मंगलसूत्र चोरी का विरोध करने पर दंपति से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में मंगलसूत्र चोरी के विवाद को लेकर एक दंपति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने मंगलवार को दोपहर 3 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुटी है।