जमुआ: गिरिडीह जमुआ रोड के नर्मदा धाम स्थित मंदिर में चोरी, क्षेत्र में सनसनी
Jamua, Giridih | Oct 21, 2026 गिरिडीह जमुआ रोड के नर्मदा धाम स्थित एक मंदिर में चोरी का मामला बुधवार सुबह 8 बजे प्रकाश में आया है। एक तरफ जहां लोग मां दुर्गा के विसर्जन में व्यस्त थे, वहीं मंदिर में हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।जानकारी के अनुसार पचंबा थाना क्षेत्र के नर्मदा धाम स्थित एक मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया