रायपुर में 2 स्पा सेंटर सील! आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन
रायपुर में स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। 29 अगस्त को शहर के 30 स्पा सेंटरों में एक साथ जांच अभियान चलाने के बाद अब नॉर्थ जोन पुलिस ने पंडरी थाना क्षेत्र के दो स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, उषा प्राइड, मोवा स्थित रिफ्लेक्शन स्पा और अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने और लाइसेंस की निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किए जाने पर दोनों सेंटरों को नगर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया।
जांच के दौरान CCTV व्यवस्था, ग्राहक और स्टाफ रजिस्टर, कर्मचारियों के दस्तावेज और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की भी जांच की गई। पुलिस ने स्पा संचालकों को लाइसेंस की शर्तों, CCTV, ग्राहक ID और स्टाफ पुलिस वेरिफिकेशन समेत सभी नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।
#RaipurNews #RaipurPolice #SpaCenter #ChhattisgarhNews #BreakingNews
Raipur, Raipur | Aug 30, 2026