चकरनगर: संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 22 फरियादी आए, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया
शनिवार दोपहर 2 बजे तक चले संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 22 फरियादियों को पीठासीन अधिकारी ने बड़ी गंभीरता के साथ सुना।जिसमें मात्र दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों के संबधितों को समय पूर्वक निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में कस्बा में गंदे पानी से भरे पड़े नाला की शिकायत का मुद्दा छाया रहा ।