भीलवाड़ा: कानिया में पारिवारिक विवाद के चलते रिश्तेदारों ने एक युवक के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से किया हमला, घायल का इलाज जारी
गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के कानिया में परिवारिक विवाद के चलते एक युवक के साथ उसके ही रिश्तेदारों ने जबरन घर में घुसकर मारपीट कर उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।