भीलवाड़ा: बडला चौराहे पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के बडला चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे रोड़ पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।हादसे में बाईक सवार पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।