बखरी: बखरी में नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए शिक्षिकाओं ने चलाया जागरूकता अभियान
बखरी में नवोदय विद्यालय में बच्चों के एडमिशन के लिए शिक्षिकाओं ने गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर जागरूकता अभियान चलाया। नवोदय विद्यालय के शिक्षिकाओं ने विभिन्न मिडिल स्कूल के मेधावी गरीब एवं निर्धन छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने की तकनीक से अवगत कराया तथा कहा कि इसकी अंतिम तिथि 29 जुलाई रखी गई है।