मंगलवार को तेज रफ्तार डग्गामार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खंती मे जा पलटी जहां यात्री बाल -बाल बचे है। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मंगलवार की दोपहर करीब 01 बजे मौरावां से सवारी लेकर उन्नाव जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर दही-मोहनलालगंज मार्ग पर बैगांव मोड के पास पलट गयी।