चकरनगर: एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न, कुल 16 शिकायतें पटल पर दर्ज, 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे संपन्न किया गया।इस दौरान कुल 16 फरियादियो ने पटल पर शिकायतें दर्ज कराई।तो वहीं राजस्व विभाग से संबधित दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।सबसे ज्यादा शिकायतें भी राजस्व विभाग से संबधित बताई गईं।