पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र में गोली मारकर हुई हत्या के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
दीदारगंज थाना क्षेत्र में 7 मई को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को इस घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम 4:06 पर सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटना का कारण छेड़खानी और पूर्व की आपसी रंजिश है।