बरेली: बरेली पुलिस ने 516 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे, कीमत करीब 1 करोड़
बरेली पुलिस ने आम जनमानस को राहत देते हुए जनवरी माह में 516 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर टीम, सर्विलांस सेल और थानों की संयुक्त कार्रवाई में CEIR पोर्टल की मदद से यह सफलता मिली। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। मोबाइल पाकर नागरिकों में खुशी दिखी।