बरेली: बरेली को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट, राजेश कुमार वर्मा ने संभाला कार्यभार, जनहित को बताया प्राथमिकता
जनपद बरेली को नया नगर मजिस्ट्रेट मिल गया है। राजेश कुमार वर्मा ने गुरुवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगा। कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रकरण, अतिक्रमण नियंत्रण और नागरिक सुविधाओं में सुधार पर विशेष फोकस रहेगा।