झांसी: झांसी जेलर लखनऊ रेफर, 48 घंटे बाद भी हमलावरों का नहीं लगा सुराग, पुलिस की दबिश जारी
Jhansi, Jhansi | Dec 16, 2024 प्राणघातक हमले में घायल जेलर कस्तूरीलाल गुप्ता को लखनऊ के केजीएमसी रेफर कर दिया गया है। हालांकि वहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, जेलर के हमलावरों का 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, इसके बावजूद भी हमलावरों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है लेकिन उसे कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी।