झांसी: झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा
Jhansi, Jhansi | Dec 16, 2024 वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा और अनियमित गतिविधियों पर रोकथाम के लिए एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान कुल 54 यात्रियों को विभिन्न अनियमितताओं के लिए पकड़ा गया।