मोहड़ा: करमचक में भीषण आग, 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, 6 किसान प्रभावित
Muhra, Gaya | Apr 13, 2026 प्रखंड क्षेत्र के कर्मचक गांव में सोमवार को अचानक लगी भीषण आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। इस अगलगी में करीब पांच बीघा जमीन पर लगी तैयार गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।आग की चपेट में आने वाले किसानों में राम सिंह, देवेंद्र सिंह, मिथलेश सिंह, सुबोध सिंह, राम जतन सिंह और मुसहरी राजवंशी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।