डॉ. अंबेडकर नगर: सिमरोल में अवैध क्लिनिक को प्रशासन ने किया सील
इंदौर के सिमरोल क्षेत्र में प्रशासन ने सोमवार रात 10 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित हो रहे जय गुरुदेव क्लीनिक को सील कर दिया। बिना अनुमति चल रहे इस क्लीनिक में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी। प्रशासनिक जांच में सामने आया कि संचालक सुंदरलाल बामनिया ने यहां 5 बेड का अस्पताल भी बना रखा था और बिना लाइसेंस अमानक दवाइयों की बिक्री की जा रही थ