बक्सर: चंदन का पेड़ चोरी होने के बाद प्रशासन सख्त, ज़िले के सभी बड़े मंदिरों की सूची बनी, सुरक्षा कड़ी होगी: SDM
चंदन का पेड़ चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज हो चुका है, जो ऐसा घृणित व गैर कानूनी काम करने वाले लोग हैं, जिन्होने शासन प्रशासन से लेकर मंदिर जैसी जगह को बदनाम करने की कोशिश किया है, उसको छोड़ेंगे नहीं। जिले के सभी बड़े मंदिरों की सूची इकट्ठा कर ली गई है, सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। उक्त बातें बक्सर सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने कही।