फरेंदा: महराजगंज में 61 घंटे बाद तालाब से मिला 38 वर्षीय ओमप्रकाश का शव
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तालाब में कूदा 38 वर्षीय ओमप्रकाश का शव सोमवार सुबह करीब 61 घंटे बाद बरामद किया गया। रेस्क्यू टीमों ने लंबी खोजबीन के बाद शव निकाला। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।