चायल: भाकियू अम्बावता ने मजदूरों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की, चरवा के पहाड़पुर में आंदोलन की चेतावनी दी
कौशाम्बी। नगर पंचायत चरवा के वार्ड नंबर नौ पहाड़पुर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पंचायत आयोजित की गई। इसमें नगर पंचायत क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण को लेकर हुए विवाद और मजदूरों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर चर्चा हुई। संगठन ने मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।