खेरागढ़: सैंया में एटीएम कार्ड बदलकर 15 हजार की ठगी, CCTV में कैद हुए शातिर
Kheragarh, Agra | May 18, 2026 थाना सैंया क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर रुपए निकालने पहुंचा था, तभी दो शातिर युवकों ने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपियों ने खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से रकम कटने का मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।